World Blood Donor day: रक्तदान से होते हैं स्वास्थ्य को ये 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली, 14 जून। रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए हर साल 14 जून को अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस अभियान के जरिए जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित रक्त को मुहैया कराया जाता है। जिन मरीजों को रक्त की जरूरत होती है उन्हें रक्तदान के जरिए उनतक पहुंचाया जाता है। ऐसे में आज अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर हम उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो रक्तदान करते हैं और लोगों की जिंदगी बचाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रक्तदान से आप ना सिर्फ दूसरों की जिंदगी बचाते हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी इससे लाभ होता है। आइए डालते हैं एक नजर रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में...

Recommended Video

    World Blood Donor Day 2022 | Benefits of Blood Donation | वनइंडिया हिंदी | *News
    वजन कम करने में मददगार

    वजन कम करने में मददगार

    अगर आप समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं तो इससे आपको वजन कम कम करने में मदद मिलती है, साथ ही वयस्कों की फिटनेस बेहतर होती है। हालांकि सलाह यह है कि रक्तदान को वजन कम करने के विकल्प के तौर पर नहीं देखना चाहिए। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। रक्तदान से पहले अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    हीमोक्रोमैटोसिस से बचाव

    हीमोक्रोमैटोसिस से बचाव

    रक्तदान के जरिए आप कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। आप अपने शरीर के भीतर हीमोक्रोमैटोसिस को रोक सकते हैं। अगर शरीर में हीमोक्रोमैटोसिस बढ़ता है तो आपके अंदर आयरन की खपत बढ़ जाती है। लिहाजा रक्तदान से पहले आपको इन बातों का खयाल जरूर रखना चाहिए।

    दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम

    दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम

    नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से आप दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकते हैं। रक्तदान से आपके शरीर में आयरन का स्तर कम होता है, इससे आपको दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। अगर शरीर में अधिक मात्रा में आयरन होता है तो यह आपके दिल को तकलीफ पहुंचाता है, इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है।

    कैंसर का खतरा कम होता है

    कैंसर का खतरा कम होता है

    शरीर में जब आयरन की मात्रा अधिक होती है तो इससे आपके दिल के साथ कैंसर का भी खतरा बढ़ता है। ऐसे में रक्तदान के जरिए आप अपने रक्त में मौजूद आयरन के स्तर को कम कर सकते हैं, इससे ना सिर्फ आप दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकते हैं बल्कि कैंसर के खतरे को टाल सकते हैं।

    नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण

    नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण

    रक्तदान करने से आपके शरीर के भीतर नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। ऐसे में जब नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तो आपके शरीर के भीतर लाल रक्त कोशिकाओं की कमी पूरी होती है और नई लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। रक्तदान के 30-60 दिन के भीतर शरीर में नई लाल रक्त कोशिकाएं आ जाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+