Akhilesh Shrivastava       Apr 02, 2023

चेहरे पर भी बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं, त्वचा संबंधी कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

चेहरे पर बर्फ का उपयोग करने से चेहरे की खोई हुई रंगत वापस आती है, और स्किन ग्लो करने लगती है.

सर्दी हो या गर्मी, घर से बाहर जाते समय चेहरा धूल मिट्टी से ख़राब हो जाता है, ऐसे में 1 मिनट तक बर्फ की मसाज चेहरे की रंगत वापस लाएगी.

रोज सुबह बर्फ का टुकड़ा लें, उसे कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं.

चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है, इससे चेहरे की त्वचा से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है.

चेहरे पर बर्फ लगाने से इंस्टेंट ग्लो मिलता है,यह आपकी त्वचा की नमी को बरकरार रखती है.

चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरे में हो रही जलन और लालिमा से राहत मिलती है.

चेहरे पर बर्फ लगाने से थकी और सूजी हुई आंखों से छुटकारा मिलता है, अधूरी नींद की थकान भी दूर होती है.

चेहरे पर जेड रोलर का इस्तेमाल सही तरीके से करने पर त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं!

Learn more