Tap to Read ➤

पटना के मशहूर पर्यटन स्थल

पटना में आप इन जगहों पर घूमने ज़रूर जाएं, दुनिया भर से लोग यहां घूमने आते हैं।
Inzamam Wahidi
पटना स्थित गंगा नदी के दक्षिणी तट पर है, यहां समृद्ध और प्राचीन विरासत की झलक दिखती है
संजय गांधी जैविक उद्यान को 1973 में एक चिड़ियाघर के तौर पर जनता के लिए खोला गया था। पटना के बेली रोड पर यह पार्क स्थित है
तख़्त श्री पटना साहिब सिख आस्था से जुड़ा यह एक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह का यह जन्मस्थान है
पटना संग्रहालय का निर्माण 1917 में हुआ था, ताकि पटना और आसपास की ऐतिहासिक चीजों को संग्रहित किया जा सके
पटना गोलघर ब्रिटिश इंजिनियर कप्तान जॉन गार्स्टिन ने ब्रिटिश फौज के लिए अनाज भंडारण के लिए इस गोल ढाचे का निर्माण शुरू करवाया था
ब्रिटिश राज में 20 जनवरी 1784 को को निर्माण कार्य शुरू हुआ था और 20 जुलाई 1786 को निर्माण पूरा हुआ था
बुद्ध स्मृति पार्क पटना रेलवे स्टेशन के पास 125 करोड़ की लागत से 22 एकड़ ज़मीन पर बना उद्यान है। इसके बीच में 200 फ़ीट ऊंचा एक स्तूप भी बनाया गया है
6 देशों से लाए गए ' बुद्ध अस्थि अवशेष' की मंजुषाएं इसमे रखी गई हैं। तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने 27 मई 2010 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन इसे जनता को समर्पित किया
पटना से जुड़ी इन बातों को जानते हैं आप ?
ये भी पढ़ें