Inzamam Wahidi       Apr 12, 2023

फांसी की सज़ा लिखने के बाद, क्यों तोड़ दी जाती है पेन की निब

unsplash

मौत की सज़ा सुनाने के बाद पेन की निब तोड़ने की प्रथा अंग्रेजों के जमाने से शुरू हुई.

unsplash

जब भारत में ब्रिटिश राज था, उस समय किसी को मौत की सज़ा सुनाने के बाद कलम तोड़ दी जाती थी.

unsplash

किसी भी अपराध के लिए मौत की सज़ा ही सबसे बड़ी सजा़ मानी जाती है, यह सजा़ किसी जघन्य अपराध के लिए ही सुनाई जाती है. 

unsplash

माना जाता है कि सजा़ सुनाने के बाद पेन की निब इसलिए तोड़ दी जाती है, ताकि ऐसा जघन्य अपराध दोबारा न हो. 

unsplash

यह भी कहा जाता है कि जिस पेन से किसी की मौत लिखी गई हो, उस कलम का इस्तेमाल दोबारा नहीं होना चाहिए. 

unsplash

मौत की सज़ा के बाद किसी व्यक्ति का जीवन ख़त्म हो जाता है, इसलिए मौत की सज़ा लिखने वाले पेन की निब तोड़ दी जाती है.

unsplash

मुज़रिम की मौत का फैसला लिखने के बाद निब तोड़ने का यह भी मतलब है कि अब इस फैसले को स्वयं जज भी बदल नहीं सकते हैं.

unsplash

RPLI Scheme: कम प्रीमियम ज़्यादा मुनाफा, जानिए कैसे?

Learn more