Tap to Read ➤

आखिर कौन हैं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर?

इन दिनों भारतीय राजनीति के 'चाणक्य' और रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।
Ankur Sharma
उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव ठुकरा दिया है।
प्रशांत किशोर का जन्म 1977 में रोहतास जिले में हुआ था। वैसे उनके पिता मूलरूप से बिहार के बक्सर में रहने वाले थे।
प्रशांत किशोर के पिता श्रीकांत पांडे बिहार सरकार में डॉक्टर थे। उनकी पत्नी का नाम जाह्नवी दास है वह गुवाहाटी में डॉक्टर हैं। वो एक बेटे के पिता हैं।
प्रशांत किशोर ने स्कूल की पढ़ाई बक्सर से की और बाद में बीटेक हैदराबाद से किया।इसके बाद इन्होंने ट्रेंड पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के रूप में संयुक्त राष्ट्र में काम किया।
इसी दौरान प्रशांत किशोर ने भारत के समृद्ध राज्यों की कुपोषण अवस्था पर एक सिसर्च पेपर लिखा। जिसे पढ़ने के बाद तत्कालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया।
प्रशांत किशोर ने 2013 में CAG की शुरुआत की। इसके बाद साल 2014 में नरेंद्र मोदी का प्रचार अभियान संभाला जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की।
माना जाता है कि बीजेपी के चाय पे चर्चा, मंथन, 3डी रैलियों, ऑनलाइन प्रचार के पीछे प्रशांत किशोर का ही दिमाग था।
हालांकि इनका और बीजेपी का साथ लंबा नहीं रहा और इसके बाद प्रशांत किशोर ने I-PAC की शुरुआत की और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जुड़े ।
ये साथ भी नहीं चला और इसके बाद प्रशांत किशोर 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े और पंजाब चुनाव में उनके लिए काम किया और कैप्टन की सरकार बनवाई।
एलन मस्क की लवस्टोरी