Tap to Read ➤

ब्रेन स्ट्रोक क्या है? जानें कारण और लक्षण

भारत में हर साल लगभग 18 लाख लोग ब्रेन स्‍ट्रोक का शिकार होते हैं और  30 फीसदी लोगों की  मौत हो जाती है। जानें ये महत्‍वपूर्ण बातें ....
Bhavna Pandey
स्ट्रोक क्‍या  होता  है?
ब्रेन स्ट्रोक एक न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम है, जिसे ब्रेन अटैक के नाम से भी जाना जाता है।
ब्रेन स्ट्रोक दिमाग में ब्लड की सप्‍लाई रूक जाने के कारण होता है यानी सिर के विभिन्न हिस्सों में खून की सप्लाई सही प्रकार से जब नहीं होती तो ये होता है।
ब्रेन में मौजूद लाखों कोशिकाओं की सुचारू प्रक्रिया के लिए लगातार ब्लड सर्कुलेट और ऑक्सीजन सप्‍लाई होता रहता है जब ये बाधित होती हैं तो ब्रेन स्‍ट्रोक  आता है।
शरीर में ऑक्सीजन और बल्ड सर्कुलेशन में गिरावट के कारण दिमाग मे मौजूद नसे कमजोर होने लगती है जिस कारण स्ट्रोक आ जाता है।
जब ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति के दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं।
ब्रेन स्‍ट्रोक का किसे है अधिक खतरा
मोटापा, हार्ट प्राब्लम, डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल पेसेन्‍ट के अलावा ध्रूम्रपान आदि के कारण भी ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हो सकती है
ब्रेन स्‍ट्रोक के लक्षण
चेहरे, हाथ या पैर या एक या दोनों बांहों का सुन्न  होना,  अकड़न या कमजोरी लगना, भयंकर सिरदर्द, अचानक चलने में परेशानी, चक्कर आना, संतुलन खोना, बोलने में दिक्‍कत होना, एक या दोनों आंखों से देखने में अचानक परेशानी होना।