ये 7 लक्षण दिखें, तो फौरन कराएं ब्रेस्ट कैंसर की जांच
एक रिपोर्ट के मुताबिक हर 28 भारतीय महिलाओं में एक महिला को अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर होने की संभावना होती है।
भारत समेत दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के लिए एक आम समस्या बन गई है। कई बार महिलाओं को इसका पता बहुत देर से चलता है।
अगर ब्रेस्ट कैंसर का पता वक्त रहते चल जाए तो इसका इलाज संभव है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कब आपको ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवानी चाहिए।
फोर्टिस ला फेमे अस्पताल (बेंगलुरु) की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गीथ मोनप्पा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि ब्रेस्ट कैंसर में स्तन में गांठ के अलावा भी कई लक्षण होते हैं।
1. स्तन के आकार (शेप और साइज) में परिवर्तन
2. निप्पल डिस्चार्ज
3. निप्पल का अंदर खींचना यानी निप्पल का उल्टा हो जाना।