Tap to Read ➤

कार्टून कैरेक्टर के पीछे आवाज देने वाले कलाकार

बच्चों से लेकर बड़े तक सभी कार्टून देखना पसंद करते हैं। इन कार्टून कैरेक्टर को आवाज देकर इन कलाकारों ने उन किरदारों को बच्चों के बीच काफी मशहूर कर दिया है।
Deepak Saxena
डोरेमॉन को आवाज सिंगर और वॉयस ओवर आर्टिस्ट सोनल कौशल ने दी है। इसके साथ वो पिकाचो और आर्या स्टार्क को भी अपनी आवाज देती हैं।
डोरेमॉन
शिनचैन
बच्चों के बीच मशहूर कार्टून शिनचैन को आवाज आकांक्षा शर्मा ने दी है। उनकी आवाज ने शिनचैन को बच्चों के बीच काफी पॉपुलर किया है।
शिजुका
डोरेमॉन में शिजुका कैरेक्टर को आवाज पारुल भटनागर देती हैं। पारुल बीते 15 सालों से वॉयस ओवर आर्टिस्ट का काम कर रही हैं।
नोबिता
डोरेमॉन शो में नोबिता, डेकीसुगी, नोबिता की मां, डोरामी, जियान की मां और शिजुका की मां को आवाज पल्लवी भारती देती हैं।
छोटा भीम
छोटा भीम शो में भीम की आवाज कौस्तब घोष ने दी है। उनकी आवाज को बच्चे काफी पसंद करते हैं।