घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उत्तराखंड में आजकल मौसम और समय दोनों बेहतर हैं।
आजकल मसूरी और नैनीताल पर्यटकों की पहली पसंद है।
गंगा किनारे बसा ऋषिकेश और यहां राफ्टिंग करना पर्यटकों को सबसे अच्छा लगता है।
टिहरी झील भी पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प बनता जा रहा है।
एडवेंचर और प्रकृति का आनंद लेने के लिए धनोल्टी शानदार टूरिस्ट प्लेस है।
पिथौरागढ़ जिले में कई सुंदर पर्यटक स्थल हैं। यहां भी प्रकृति ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है।
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस कौसानी सुकून और शांति का पल बिताने के लिए पर्यटक स्थल है।
घूमने फिरने के साथ ही आध्यात्म का भी आनंद लेना है तो ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन परिवार के साथ चले आइए।
देहरादून का चकराता पर्यटकों के लिए बेस्ट प्लेस है। जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।