Akhilesh Shrivastava       Apr 05, 2023

शाइनी बालों के लिए इस तरह करें प्याज का इस्तेमाल

हेल्दी हेयर के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और प्रॉडक्टका इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप प्याज का इस्तेमाल करें.

बालों को ख़ूबसूरत बनाने के लिए प्याज और शहद का हेयर मास्क लगा सकते हैं.

प्याज और नींबू का रस भी बालों के लिए काफ़ी कारगर है, एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें.

जैतून का तेल भी हमारे लिए कई तरह से फ़ायदेमंद होता है, प्याज के रस के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल करें.

प्याज और टी ट्री का हेयर मास्क भी बालों के लिए फ़ायदेमंद है, प्याज के रस में नारियल तेल और थोड़ा टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाएं.

अंडा भी हमारे बालों के लिए काफ़ी गुणकारी है, अंडे और प्याज को मिलाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है.

हद से ज़्यादा गिरने लगे हैं बाल, तो अपनी दिनचर्या में तुरंत करें ये बदलाव!

Learn more