Ashutosh Tiwari Feb 28, 2023
बिच्छुओं ने बनाया किसान को मालामाल, हर महीने लाखों की कमाई
आम लोग बिच्छू को देखकर भाग खड़े होते हैं, लेकिन एक किसान इनसे जमकर कमाई कर रहा।
तुर्की के सैनलियुर्फा में एक किसान मेटिन ओरेनलर ने बिच्छू फार्म खोल लिया, जहां उन्होंने हजारों बिच्छुओं को पाला है।
जैसे हम लोग गाय-भैंस पालते हैं, वैसे ही उन्होंने बिच्छुओं को पाला। वो उन्हें सुबह-शाम खाना देते हैं।
इसके बाद ट्रेन्ड कर्मचारी बिच्छू का जहर निकालकर उसे इकट्ठा कर लेते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 80 करोड़ के आसपास है।
हालांकि मेटिन ओरेनलर ने अपनी कमाई की जानकारी नहीं दी, लेकिन वो अच्छा खासा पैसा कमा रहे।
मेटिन के मुताबिक वो बिच्छुओं को जरूरत के हिसाब से खाना देते हैं। फिर उनका जहर निकालकर खास फ्रीजर में रखते हैं।
बाद में उस जहर का पाउडर तैयार कर बाजार में बेचा जाता है।
इस जहर का इस्तेमाल कॉस्मेटिक और दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
मेटिन ने 2020 में ये काम शुरू किया था। उनके पास 20 हजार से ज्यादा बिच्छू होंगे।