Tap to Read ➤

भारत की वो भूतिया जगह, जहां जाने से कतराते हैं लोग

आज के इस मॉडर्न युग में भूत प्रेत की बातें मजाक लगती हैं। लेकिन कुछ जगहों पर पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज के बात इस बात से पूरी तरह इंकार भी नहीं किया जा सकता हैं। तो आज आपकों बताएंगे भारत की ऐसी ही 10 भूतिया जगहों के बारें में...
Deepak Saxena
राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक हैं। इस किले का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था। भारत सरकार ने सूरज डूबने के बाद किले में एंट्री पर रोक लगा रखी है। इस किले में लोगों को अजीबोगरीब एहसास होते हैं।
राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित कुलधरा गांव भारत की भूतिया जगहों में से एक है। यहां पहले कभी 600 से ज्यादा परिवार रहते थे। लेकिन, साल 1825 के बाद से ये गांव वीरान हो गया। यहां पर आने पर लोगों को भूतिया ऐक्टिविटी का एहसास होता है।
असम के जतिंगा गांव में पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं, जिस कारण लोग इसे भूतिया कहानियों से जोड़ते हैं। हर साल सितंबर से नवंबर के महीने में यहां हजारों की संख्या में पक्षी अपना दम तोड़ देते हैं।
पुणे का शनिवार बाड़ा हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पेशवा राजशाही द्वारा बनाए गए इस किले में कई लोगो ने रोने की आवाज सुनी है। कहते है राजगद्दी हथियाने के लिए राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। उसके आखिरी शब्द थे 'चाचा, मुझे बचाओ'।
दार्जिलिंग से 30 किमी दूर डॉव हिल के हॉस्टल और एक गर्ल्स स्कूल को भूतों का अड्डा माना जाता है। इसके पास घने जंगलों में कई बार लोगों को मृत पाया गया है। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों ने बिना सिर के लड़के को देखा है।
Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017
Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी को भी भूतों का घर कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि यहां कई सैनिकों के भूत रहते हैं। ये फिल्मसिटी उसी जमीन पर बनी है, जहां निजामों के समय युद्ध हुआ करता था।
तेलंगाना के हैदराबाद शहर में स्थित खैरताबाद साइंस कॉलेज कभी चहल पहल वाला स्थान हुआ करता था। लेकिन इस कॉलेज की बायोलॉजी लैब में कुछ शव को ऐसे ही छोड़ कर बंद कर दिया था। जिसके बाद से ये भूतिया जगह से तब्दील हो गई।
देश की राजधानी दिल्ली में भूतों की कहानी काफी प्रचलित हैं। कहा जाता है कि दिल्ली कैंट के पास का इलाका डरावना है। लोगों का मानना है कि यहां एक महिला का भूत रहता है। जो कई बार सफेद रंग के कपड़ों में दिखाई दे चुकी है।
राजस्थान के कोटा शहर में ब्रिज राज भवन पैलेस को हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया था। इस जगह को भूतों का घर कहा जाता है। कहा जाता है कि इस स्थान पर मेजर बर्टन का भूत रहता है जो किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता।