Tap to Read ➤

भारत के 10 सबसे ईमानदार IAS

7 Jan, 2023 By VIshwanath Saini Credit:starsunfolded
10.  रश्मि वी महेश
कर्नाटक कैडर IAS रश्मि वी महेश भ्रष्‍ट शिक्षा प्रणाली के खिलाफ हमेशा लड़ी। 2008 से 2014 के 100 करोड़ की अनियमितताएं उजागर कीं। 18 साल की सर्विस में 20 बार तबादल हुए।
9. यू सगायम
तमिलनाडु कैडर में आईएएस यू सगायम भष्‍ट्राचार के खिलाफ लड़े। इनके कार्यालय पर बोर्ड पर लिखा कि घूस को मना कर अपना सिर गर्व से ऊंचा रखें। 27 साल की नौकरी में इनके 25 ट्रांसफर हुए।
8. यशवंत सोनवणे
यशवंत सोनवणे आखिरी दम तक गलत के खिलाफ लड़ते रहे। साल 2011 में मालेगांव एडीएम थे तब तेल मिलावट माफिया ने अपने खिलाफ जांच शुरू होने के डर से इनकी हत्‍या कर दी थी।
7. अंशुल मिश्रा
तमिलनाडु कैडर आईएएस अंशुल मिश्रा ने मदुरै DM रहते लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए शिकायत प्रकोष्ठ और FB पेज बनाकर प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही का परिचय दिया।
6. राजू नारायण स्‍वामी
केरला कैडर में आईएएस राजू नारायण स्‍वामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध सा छेड़ दिया था। शायद यही वजह है कि 22 साल की सर्विस में 20 बार तबादले हुए।
5. तुकाराम मुंडे
महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक ट्रांसफर पाने वाले IAS तुकाराम मुंडे हैं। एनएमएमसी के आयुक्त के रूप में उनका 'वॉक विद कमिश्नर' कार्यक्रम उन्‍हें ईमानदार अफसरों की श्रेणी में लाता है।
4. आर्मस्ट्रांग पेम
आर्मस्‍ट्रांग पेम नागा IAS ने मणिपुर को नागालैंड व असम जोड़ने वाली 100 KM सड़क इन्‍होंने अपने दम पर बना दी। सरकारी पैसे का अभाव रहा तो सोशल मीडिया के जरिए लोगों से 40 लाख जुटाए।
3. दुर्गा शक्ति नागपाल
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने नोएडा एसडीएम रहते हुए रेत व माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। अखिलेश यादव सरकार ने मस्जिद की दीवार गिराने के आरोप में उन्हें निलंबित भी किया।
2. डीके रवि
कर्नाटक में 2009 बैच के IAS डीके रवि ने अवैध रेत खनन माफिया पर कार्रवाई की। वाणिज्यिक कर विभाग में टैक्‍स चोरी का भंडाफोड़ किया। 16 मार्च 2015 अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
1. अशोक खेमका
हरियाणा में 1991 बैच के आईएएस अशोक खेमका ने 24 साल की सर्विस में 51 ट्रांसफर झेले। 20 हजार से 35 हजार करोड़ के घोटाले वाले जमीन सौदे को उजागर किया था।
Top 10 Best IAS

 Vishwanath Saini

Credits
starsunfolded.com