Tap to Read ➤

पाकिस्तान में जन्मीं ये मशहूर भारतीय हस्तियां, INDIA का नाम किया रोशन

आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का ही एक हिस्सा था। लेकिन, विभाजन के बाद पाकिस्तान में जन्में इन लोगों ने भारत को अपने देश के रूप में चुना। तो जानते हैं उन भारतीय हस्तियों के बारे में जिन्होंने पाकिस्तान में जन्म लेकर भारत का नाम रोशन किया।
Deepak Saxena
शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को बंगा (पाकिस्तान) में हुआ था। लेकिन, देश उनके बलिदान को आज भी नमन करता है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में गाह वेस्ट पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता में शामिल लाल कृष्ण आडवानी का जन्म 8 नवंबर 1927 कराची पाकिस्तान में हुआ था।
द फ्लाइंग सिख के नाम से फेमस धावक मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा (पाकिस्तान) में हुआ था।
बॉलीवुड के फेमस एक्टर और संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म भी पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था।
खलनायक की भूमिका में पसंद किए जाने वाले एक्टर प्रेम चोपड़ा का भी जन्मस्थान लाहौर पाकिस्तान है। ये साल 1935 में जन्में थे।
एक्टर विनोद खन्ना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 में पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था।
भारत के मशहूर वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद एडवोकेट राम जेठमलानी का जन्म भी सिंध (पाकिस्तान) में हुआ था।
मशहूर कवि, लेखक गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 को दिना (पाकिस्तान) में हुआ था। इनका पूरा नाम संपूर्ण सिंह कालरा है।