Tap to Read ➤

10 फूड, कम पैसे में खाइए भरपूर प्रोटीन

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी चीज है। 10 ऐसे फूड के बारे में जानिए जो सस्ते भी हैं और प्रोटीन से भरपूर भी।
Rajeev Singh
शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए खाने में प्रोटीन लेना बहुत आवश्यक है।
आइए सीधे उन फूड्स के बारे में जानते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है वो भी कम पैसे में।
सोया बड़ी के 100 ग्राम में 52 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें कैल्सियम, आयरन, फाइबर और कार्बोहायड्रेट भी होते हैं। फैट कम होता है।
कद्दू के 100 ग्राम बीज में 32 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा 6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं।
100 ग्राम ओट्स में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन भी होते हैं। बाजार में इंस्टैंट ओट्स भी मिलते हैं।
100 ग्राम काला चना में 19 ग्रम प्रोटीन होता है। इसमें कार्बोहायड्रेट और आयरन भी होते हैं।
100 ग्राम मूंगफली में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन ई, मैग्नेशियम, फोलेट और कॉपर जेसे मिनरल्स भी होते हैं।
100 ग्राम राजमा में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं।
100 ग्राम सत्तू में 23 ग्राम प्रोटीन होता है। यह खाना पचाता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है।
टोन्ड मिल्क और पनीर में भी प्रोटीन भरपूर होता है। 100 ग्राम पनीर में 19 ग्राम प्रोटीन होता है।
एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
रोहू मछली में प्रोटीन भरपूर होता है। 100 ग्राम में 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
सिलेंडर का रंग लाल क्यों
जानिए