Ashutosh Tiwari       Apr 17, 2023

Moon पर कार की तरह चलेंगे रोवर, एलन मस्क ने इस कंपनी के साथ बनाया प्लान

वो दिन अब दूर नहीं जब चंद्रमा पर SUV कार के आकार के रोवर चलेंगे। एस्ट्रोलैब नाम की कंपनी ने प्लान बनाया है।

वो इस काम में नासा के अर्टेमिस प्रोग्राम की मदद ले रही। साथ ही एलन मस्क की कंपनी भी इससे जुड़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क की SpaceX के रॉकेट स्टारशिप से रोवर चांद पर जाएगा।

ये रोवर SUV कार की तरह होगा, जिसे अंतरिक्षयात्री आराम से चंद्रमा पर चला सकेंगे।

अगर प्लान सफल रहा तो 2026 में ये रोवर चांद पर होगा। एस्ट्रोलैब और स्पेसएक्स के बीच इसको लेकर समझौता हुआ है।

ये रोवर सामान्य कार से थोड़ा छोटा है। इसमें भी चार दरवाजे होंगे, जैसे सामान्य कार में होते हैं।

इसमें तो लोग बैठ सकते हैं। साथ ही सैंपल रखने की भी जगह रहेगी।

चंद्रमा की तरह मंगल ग्रह पर भी रोवर भेजने का प्लान है। उस पर भी तेजी से काम हो रहा।