Tap to Read ➤

गर्मी का मुकाबला करेंगे ये 5 नेचुरल फूड

हमारे पास ऐसे स्वास्थ्यवर्धक और प्राकृतिक विकल्प उपलब्ध हैं जो गर्मी से बचाने में हमारी मदद कर सकते हैं।
Vivek Singh
हमारे पास ऐसे स्वास्थ्यवर्धक और प्राकृतिक विकल्प उपलब्ध हैं जो गर्मी से बचाने में हमारी मदद कर सकते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी का असली मजा गर्मी में ही है। यह रीहाइड्रेशन के लिए उत्कृष्ट पेय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होता है।
नारियल पानी शरीर को ऊर्जा और विटामिन सी, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
तरबूज
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने वाला सबसे रसीला फल है।
तरबूज में साइट्रलाइन नाम का अमीनो एसिड होता है जो शरीर में एक आवश्यक अमीनो एसिड आर्जिनिन में परिवर्तित हो जाता है। आर्जिनिन शुगर का स्तर भी ठीक करता है।
नींबू
नींबू के बिना गर्मियों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गर्मियों में नींबू पानी का इस्तेमाल तो पीढ़ियों से होता आया है।
ताजे नींबू के रस, पानी, चीनी और नमक के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है। नींबू विटामिन सी, विटामिन बी6 और पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
आम
फलों का राजा आम न सिर्फ स्वाद में बेजोड़ होता है बल्कि शरीर के लिए लाभदायक है। पके हुए आम में लगभग 83 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है जो गर्मी में आदर्श प्राकृतिक भोजन है।
कच्चाआम या हरा आम का स्वाद खट्टा होता है और इसका उपयोग आम पना बनाने में किया जाता है जो लू से भी बचाता है।
छाछ
दही से मक्खन निकालने के दौरान छाछ या मठ्ठा तैयार होता है। यह पारंपरिक पेय ज्यादातर नमक के साथ पिया जाता है। चीनी भी मिला सकते हैं। लस्सी के मुकाबले हल्का और पाचन के लिए लाजवाब होता है।
पढ़ें अगली वेब स्टोरी
खाने में ज्यादा नमक खतरनाक