Tap to Read ➤

Sukanya Samridhi Yojna: बेटियों के नाम पर आप भी करें लाखों की बचत

बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना वरदान साबित हो रही है
Inzamam Wahidi
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप भी अपनी बेटी के लिए बचत कर सकते हैं
सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के नियम में बड़ा बदलाव किया है
सुकन्या समृद्धि योजना में हुए बदलाव के बाद निवेश और खाता बंद करना काफी आसान हो गया है
हर महीने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के नाम पर बचत कर सकते हैं
योजना में निवेश से करने के बाद लाडली को 21 साल की उम्र होने पर लाखों रुपए मिलते हैं
नए नियमों के मुताबिक एक बेटी के बाद अगर जुड़वां बेटी होती है तो दोनों के लिए खाता खोल सकते हैं
योजना में बदलाव के बाद आए एक साथ तीन बेटियों को इसका फायदा पहुंचा सकते हैं
नए नियमों के मुताबिक एक बेटी के बाद अगर जुड़वां बेटी होती है तो दोनों के लिए खाता खोल सकते हैं
पहले नियम के मुताबिक खाते में जमा धन और ब्याज की आधी राशि 18 साल में और 21 साल में पूरी राशि निकालने का प्रावधान था
पहले दो बेटियों के खाते पर हैं 80 सी के तहत टैक्स छूट का प्रावधान था, तीसरी बेटी को फायदा नहीं मिलता था
पहले नियम था सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी 10 साल की उम्र में खाते को ऑपरेट कर सकती थी
नए नियमों के मुताबिक 18 साल से पहले बेटियों को खाता ऑपरेट करने की इजाजत नहीं है
18 साल होने से पहले पहले अभिभावक या माता-पिता ही बेटी के खाते को ऑपरेट कर सकते हैं
एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटी के लिए भी खाता खोलने   के प्रावधान होने पर लोगों ने खुशी का इज़हार किया है
एक पिता के तीन बेटियां हैं तो वह तीनों के नाम से सालाना कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये जमा कर सकते हैं
न्यूनतम राशि पर अकाउंट डिफॉल्ट हो जाता है, दोबारा खाता एक्टिव नहीं कराने पर मैच्योर होने तक जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा
योजना का लाभ लेने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र ज़रूरी है
पहचान पत्र में पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में से किसी एक दस्तावेज़ देना होगा
एड्रेस प्रूफ में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली बिल और राशन कार्ड में से एक दस्तावेज़ दे सकते हैं
बैंक या पोस्ट ऑफिस में दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद बेटी के नाम पर खाता खुल जाएगा
ये भी पढ़ें