Tap to Read ➤

इस आसान ट्रिक से करें कुछ ही सेकेंडों में तत्काल टिकट बुक

तत्काल टिकट को बुक करना आसान काम नहीं है। डिटेल भरने से लेकर पेमेंट करने तक सीटें सारी फुल हो जाती हैं। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि कैसे कुछ ही सेकेंडों में आप बुक कर सकते हैं तत्काल टिकट ...
Deepak Saxena
तत्काल टिकट क्या होता है?
IRCTC वेबसाइट तत्काल टिकट उन यात्रियों के लिए मुहैया कराता है जो आखिरी समय या इमरजेंसी की स्थिति में यात्रा करते हैं। इसमें कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता है।
किस समय कर सकते हैं बुकिंग?
तत्काल टिकट साधारण टिकट के जैसे किसी भी समय नहीं मिलता हैं। इसका समय निर्धारित होता है। एसी क्लास की बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे से शुरू होता है, जबकि नॉन-एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है।
तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
ऐसे करें कम समय में तत्काल टिकट बुक
इसके बाद My Account पर जाकर My Master List पर क्लिक करें।
यहां पर आपको अपनी बेसिक Details यानी पैसेंजर जानकारी भरनी होगी।
आईडी वैरिफाइड करवाना जरूरी है। इसके लिए आपको राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट लगाना अनिवार्य है।
इसके बाद अगर आपको एक से ज्यादा पैसेंजर को जोड़ना है तो उसकी जानकारी आप ऐड कर सकते हैं।
अब आप जब भी तत्काल टिकट बुक करेंगे आपको पैसेंजर डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मास्टर डिटेल अपने आप भर जाएगी।
इसके बाद सिर्फ आपकों पेमेंट करना होगा और चुटकियों में हो गई आपकी तत्काल टिकट बुक।