Tap to Read ➤

सपने में दिखीं ये चीजें तो बन जाओगे मालामाल

सोते समय हर कोई सपने देखता है, लोग इसे सिर्फ दिमाग की उपज मानते हैं। लेकिन, स्वप्न शास्त्र में हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। तो आज बात करेंगे उन चीजों की, जिन्हें देखने से आप हो सकते हैं मालामाल...
Deepak Saxena
साधु महात्मा के सपने
आपके सपने में कोई साधु महात्मा दिखाई देता है तो ये काफी शुभ संकेत है। इस संकेत का अर्थ ये है कि भगवान आपके साथ है. साथ ही आपको आर्थिक लाभ और यश मिलने की संभावना है।
सांप दिखना
सपने में सांप देखने का विशेष महत्व है। सफेद या सुनहरे रंग का सांप सपने में देखने पर आपको जल्द ही कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।
सपने में उल्लू देखना
उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। सपने में उल्लू को देखना बहुत शुभ होता है, जिसे देखने से आपको धन लाभ होने का संकेत है।
नेवला देखना
सपने में नेवला दिखना शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ के साथ सोने और हीरे के आभूषण मिलने के अवसर बनते हैं।
सपने में दूध पीते हुए दिखना शुभ संकेत होता है। इसको देखने से आपके जीवन में सफलता मिलने की संभावना बन जाती है।
सपने में दूध दिखना
मरी चिड़िया देखना
स्वप्न में मरी हुई चिड़िया का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये अचानक से धन लाभ और जीवन में सफलता का संकेत होता है।
सफेद घोड़ा दिखना
सपने में सफेद घोड़े के दिखने से करियर में बड़ी सफलता मिलती है। सफेद घोड़ा दिखना काफी शुभ माना जाता है।