Happy Bday Sachin: जब सचिन की स्पीच सुनकर रो पड़ा था ' भारत'
आज गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन हैं, आज वो 49 बरस के हो गए हैं।
Ankur Sharma
सचिन रमेश तेंदुलकर केवल एक क्रिकेटर का नाम नहीं है बल्कि ये नाम है उस व्यक्ति का जिसने अपनी मेहनत, लगन, समर्पण और ईमानदारी से भारत को विश्वपटल पर एक बार नहीं हजारों बार सीना चौड़ा करने का मौका दिया।
साल 2013 में जब इस शतकवीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपनी विदाई स्पीच पढ़ी थी तो उसे सुनकर पूरा भारत रो पड़ा था।
भारत रत्न सचिन ने अपनी उस स्पीच के जरिए हर उस व्यक्ति को धन्यवाद दिया था, जिनकी मोहब्बत ने सचिन को द ग्रेट सचिन बनाया।
अपनी स्पीच में उन्होंने अपने मम्मी-पापा, अंकल-आंटी, अपने गुरु रमाकांत अचरेकर, अपनी बहन और बड़े भाई,अपने मित्र, अपनी पत्नी और अपने बच्चों का दिल से शुक्रिया अदा किया था।
सचिन ने कहा था कि उनकी बड़ी बहन सविता ने ही उन्हें सबसे पहला बैट गिफ्ट किया था। वह अपनी बहन,अपने बड़े भाई नितिन और अजीत को धन्यवाद देना चाहते हैं।
सचिन ने कहा था कि मैं अजीत से बहुत बहस करता था लेकिन यह अजीत ही है कि उन्होंने मेरे गुस्से और बहस को सहते हुए मेरे करियर को नई दिशा दी।
सचिन ने कहा कि मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल 1991 में आया जब मेरी जिंदंगी में अंजलि पत्नी बनकर आयी। अंजलि डॉक्टर थी लेकिन मेरी वजह से अंजलि ने अपना करियर को छोड़ दिया।
सचिन ने कहा था कि मैं समझता हूं कि अगर अंजलि नहीं होतीं तो मेरा करियर ऐसा नहीं होता। धन्यवाद अंजलि।
सचिन ने कहा था कि आज मेरे बच्चे बड़े हो गये हैं। मैं इन्हें समय नहीं दे पाता था।लेकिन सारा-अर्जुन ने मुझे कभी नहीं रोका।
अपने मैनेजर विनोद नायडू को भी थैंक्यू बोलते हुए सचिन ने कहा कि मेरे लिए आपने अपने परिवार को छोड़ा जो कि आसान नहीं है।
सचिन ने कहा था कि राहुल, सौरव, कुंबले और लक्ष्मण मेरे लम्बे समय के साथी रहे हैं। मैं लकी हूं कि मुझे ऐसे दोस्त मिले।
सचिन ने उस वक्त के कप्तान धोनी औऱ पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देते हुए बीसीसीआई को Thanks कहा था।
सचिन ने कहा था कि 'समय खत्म हो जाता है लेकिन यादें कभी भी खत्म नही होतीं। मेरे कानों में हमेशा एक आवाज गूंजती रहेगी और वो है - सचिन, सचिन'
Don't stop chasing your dreams, because dreams do come true- Sachin Tendulkar