Tap to Read ➤

रश्मिका मंदाना की वो सुपरहिट फिल्में, जिससे वो बन गईं 'नेशनल क्रश'

नेशनल क्रश, पुष्पा गर्ल के नाम से मशहूर साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आद देश की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई हैं
Pallavi Kumari
अल्लू अर्जुन-स्टारर फिल्म पुष्पा के रिलीज के बाद से ही रश्मिका मंदाना देश की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।
पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं।
2016 से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' थीं।
4 करोड़ की बजट वाली इस फिल्म 'किरिक पार्टी' ने 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।
इस फिल्म के लिए रश्मिका को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
रश्मिका ने इसके बाद 'अंजनी पुत्र' और 'चमक' की। दोनों फिल्मों ने भी अच्छा बिजनेस किया।
रश्मिका ने इसके बाद नागा चैतन्य के साथ तेलुगू फिल्म 'चलो' में काम किया। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था।
रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ 'गीता गोविंदा' 2018 में की। 5 करोड़ की बजट वाली इस फिल्म ने 130 करोड़ का बिजनेस किया था।
रश्मिका मंदाना ने 2019 में एक बार विजय देवरकोंडा के साथ 'डियर कॉमरेड' मे दिखीं। फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री लोगों को पसंद आई।
2020 में रश्मिका फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' में महेश बाबू के साथ नजर आईं। फिल्म ने 50 दिन में 2.64 बिलियन की कमाई की।