Tap to Read ➤

नए संसद भवन की तस्वीरें आईं सामने, देखिए अंदर से बनावट

देश का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। ऐसे में अंग्रेजों के जमाने में बना मौजूदा संसद भवन अब इतिहास होने वाला है।
Love Gaur
देश के नए संसद भवन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो 13 एकड़ में बनकर तैयार हो रहा है।
नए संसद का निर्माण सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है। 4 मंजिला बिल्डिंग में लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैंटीन और पार्किंग की सुविधा होगी।
नए पार्लियामेंट भवन के बनने का काम लगभग पूरा हो चुका है। संसद भवन का हॉल बनकर तैयार है।
आंध्र प्रदेश बीजेपी ने नए संसद भवन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें उसकी भव्यता देखते ही बन रही है।
लोकसभा फ्लोर को राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर डिजाइन किया गया है। दीवारों पर खास आकृतियां देखने को मिलेंगी।
नए संसद भवन में 800 सांसदों के बैठने की जगह है। यह भवन 1200 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार किया गया है।
याद रहे कि मौजूदा संसद भवन को 95 साल पहले 1927 में बनाया गया था।
पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद का नया भवन अभी निर्माणाधीन है। बजट सत्र में माननीय राष्ट्रपति जी का अभिभाषण संसद के वर्तमान भवन में होगा।