Ashutosh Tiwari Apr 17, 2023
अंतरिक्ष में इंसानों के पास कौन भेज रहा सिग्नल? अब पृथ्वी जैसे ग्रह का पता चला
अंतरिक्ष अपने आप में बहुत से राज समेटे हुए है। अब इंसानों को एक रहस्यमयी ग्रह से अजीब से सिग्नल मिले हैं।
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ग्रह और उसके मूल तारे (सूर्य जैसे) की खोज की, जो हमसे 12 प्रकाशवर्ष की दूरी पर हैं।
इस एक्सोप्लैनेट का नाम YZ Ceti है, जिस पर मैग्नेटिक फील्ड हो सकती है।
YZ Ceti से लगातार रहस्यमयी सिग्नल आ रहे। अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन रेडियो टेलीस्कोप ने इसको पकड़ा।
वैज्ञानिकों के मुताबिक ये रेडियो वेब इतनी दूरी तक आ रही, यानी ये बहुत ज्यादा मजबूत है।
उम्मीद है कि एक्सोप्लैनेट पर मैग्नेटिक फील्ड होगी। इससे वैज्ञानिक आशाजनक तरीके से रिसर्च कर सकते हैं।
पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड सूर्य से निकले एनर्जी वाले कणों की दिशा बदलकर वातावरण की सुरक्षा में मदद करती हैं।
मैग्नेटिक फील्ड की वजह से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, इस वजह से YZ Ceti से काफी उम्मीद नजर आ रही।
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये ग्रह पृथ्वी के समान है, लेकिन इस पर काफी रिसर्च की जरूरत है।
स्पेस स्टेशन का एंटीना पृथ्वी पर गिरा, 27000 KM प्रति घंटे थी रफ्तार
Click here to read