Tap to Read ➤

वॉशिंग मशीन में भूल से भी न धोएं ये चीजें, पछताएंगे

वॉशिंग मशीन में ये चीजें गलती से भी न धोएं, इससे या मशीन खराब हो जाएगी या कपड़ों को नुकसान होगा।
Rajeev Singh
आजकल घरों में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का उपयोग बड़े पैमाने पर होने लगा है।
वॉशिंग मशीन तो घरों में जगह बना रही है लेकिन इसका सही ढंग से इस्तेमाल न करने पर बार-बार खराब भी होती है।
हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनको वॉशिंग मशीन में धोने पर या तो मशीन खराब हो सकती है या कपड़े डैमेज हो सकते हैं।
पैंट की जेब में अगर सिक्के हों तो धोने से पहले निकाल दीजिए। भूल से भी यह वॉशिंग मशीन में गया तो उसे खराब कर सकता है। वॉशिंग मशीन में पर्स भी न जाने दें।
अगर गलती से कपड़े के साथ पेन वॉशिंग मशीन में चला गया तो वह अंदर टूट सकता है और इंक मशीन और कपड़ों पर फैल सकता है।
कार, बाइक या घर की चाबी जैसी चीज अगर वॉशिंग मशीन में चली गई तो यह मशीन को डैमेज तो करेगा ही साथ ही चाबी भी खराब हो सकती है।
जिन चीजों में रबड़ का इस्तेमाल हुआ हो जैसे कि बाथ मैट, उसे वॉशिंग मशीन में न धोएं। इससे रबड़ उखड़ सकता है।
ज्यादातर सूट उच्च क्वालिटी के कपड़ों से बने होते हैं। वॉशिंग मशीन में ये फट सकते हैं या इसमें सिकुड़न आ सकती है। हमेशा सूट ड्राई क्लीन कराएं। टाई भी न धोएं।
जड़ी, मोती या सजावट से सिले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में न धोएं। इससे कपड़े और मशीन दोनों की ही नुकसान है। लेस और नेट पैटर्न वाले कपड़े भी न धोएं।
वेलवेट वाले कपड़े या ऊनी स्वेटर वॉशिंग मशीन के चक्कर को झेल नहीं पाते हैं। इसको घर्षण से बचाने के लिए मेश लॉंड्री बैग में डालकर धो सकते हैं।
ऐसे कपड़े जिनमें जिप और बटन लगे हैं, उसे धोने से मशीन में स्क्रैच लग सकते हैं। यह धोते समय अन्य कपड़ों का भी नुकसान कर सकता है। अगर धोना ही है तो कपड़े में जिप लगा दें और बटन खोल दें।
बच्चों के मोजे जैसे छोटे कपड़े वॉशिंग मशीन के वेंट या हौज में फंस सकते हैं। अच्छा है इनको mesh laundry bag में डालकर धोएं।
ज्यादा डिटर्जेंट डालेंगे तो ज्यादा साफ होगा, यह गलत सोच है। इससे कपड़ों को नुकसान होता है। इसलिए वॉशिंग मशीन में रिकमेंडेड क्वांटिटी में ही डिटर्जेंट डालें। एक साथ बहुत ज्यादा कपड़े भी न धोएं।
ब्रा को वॉशिंग मशीन में न धोएं। इसका शेप खराब हो सकता है। साथ ही इसका हुक मशीन और अन्य कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लेस, इलास्टिक भी खराब हो सकते हैं।
जिन कपड़ों में लेदर का उपयोग हो उसको वॉशिंग मशीन में न धोएं। लेदर उखड़ सकता है।
रेनकोट को वॉशिंग मशीन में न धोएं। वाटरप्रूफ होने की वजह से इसमें पानी भरकर फट सकता है।
कंबल जैसी भारी और फोम वाली चीजें वशिंग मशीन में न धोएं।
बालों के गुच्छे, पालतू पशुओं से खेलते समय कपड़ों में लगे बाल, इस तरह की चीजें वॉशिंग मशीन में न डालें। यह अंदर जाम कर सकता है।
सिल्क के कपड़े मशीन में न धोएं। सभी तरह के कपड़ों के साथ लगा टैग जरूर पढ़ लें। उस पर लिखा होता है कि वॉशिंग मशीन, हैंड वॉश या ड्राई क्लीन, क्या करना है।
अंत में यह जान लीजिए
अगर कपड़े पर अल्कोहल या कोई ज्वलनशील पदार्थ गलती से गिर गया हो तो उसे वॉशिंग मशीन में न धोएं। इससे आग लगने का खतरा रहता है।
24 कैरेट सोने का गहना कोई नहीं पहन सकता
जानिए क्यों?