Tap to Read ➤

Mi-17v5: इंडियन एयरफोर्स का जांबाज

Mi17v5 हेलिकॉप्टर हजारों फीट ऊंचाई पर किसी भी मौसम में उड़ान भरने वाला मिलिट्री ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है।
Rajeev Singh
देवघर रोपवे रेस्क्यू ऑपरेशन में आपने हवा में ठहरे हेलीकॉप्टर को देखा होगा।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में Mi17v5 को भी लगाया गया। आइए इंडियन एयरफोर्स के इस ताकतवर हेलीकॉप्टर के बारे में जानते हैं।
Mi-17v5 हेलीकॉप्टर Mi-8MTV-5 के नाम से भी जाना जाता है। यह रूस में निर्मित मिलिट्री हेलीकॉप्टर है।
इस हेलीकॉप्टर का उपयोग मिलिट्री ट्रांसपोर्ट और हथियार से लैस गनशिप के तौर पर भी किया जाता है।
यह ऊंचे पहाडी क्षेत्रों, किसी भी मौसम में या रेगिस्तान में भी उड़ान भर सकता है।
हथियारों को ले जाने, आग बुझाने, पेट्रोलिंग, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन समेत अनेक कामों में Mi17v5 काम आता है।
इस हेलीकॉप्टर को तीन पायलट उड़ाते हैं। 36 लोगों को यह ले जा सकता है। 13 हजार किलो वजन लेकर यह उड़ सकता है।
इसमें डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से चलने वाला पावरफुल VK-2500 इंजन लगा है। यह 250 km/h की रफ्तार से उड़ सकता है।
6000 मीटर की ऊंचाई तक यह उड़ान भर सकता है। भारत समेत 70 से ज्यादा देशों में रूसी कंपनी का यह हेलीकॉप्टर उड़ रहा है।
देसी टॉयलेट या कमोड, बेहतर कौन