Tap to Read ➤

कौन से हैं वो राज्य, जहां मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना

कोरोना वायरस के मामल बढ़ने पर देश के कई राज्यों में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
Dharmender Kumar
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में फेस मास्क अनिवार्य है।
हरियाणा के चार जिलों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना लगाने पर जुर्माना भरना होगा।
पंजाब सरकार ने बीते 21 अप्रैल से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और नियम का उल्लघंन करने पर चालान काटा जाएगा।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
देश की राजधानी दिल्ली में अगर आप सार्वजनिक जगहों पर बिना फेस मास्क के मिलते हैं तो 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है और अगर आप नियम तोड़ते हैं तो 500 रुपए देने होंगे।
कर्नाटक सरकार ने बीते 25 अप्रैल से सार्वजनिक जगहों, दफ्तरों और यात्रा करते समय फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
सार्वजनिक जगहों पर मास्क ना पहनने पर जुर्माना लगाने वाले राज्यों में केरल भी शामिल है। सरकार ने 27 अप्रैल को ये फैसला लिया।
इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का वायरस, जानिए इसके लक्षण
see more