Tap to Read ➤

पचमढ़ी के टॉप 10 टूरिस्ट स्पॉट, जहां घूमकर करे जमकर मस्ती

मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक स्थलों को देखना है तो पचमढ़ी जाना ना भूले। विंटर सीजन में पचमढ़ी के 10 पर्यटन स्थल घूमें।
Laxminarayan Malviya
जटाशंकर में प्राकृतिक गुफा एवं हिंदू मंदिर है। जिसमें शंकर भगवान की प्रतिमा हैं।
जटाशंकर मंदिर पर 3 छोटे-छोटे जलकुंड आकर्षण का केंद्र है। इनकी विशेष बात ये है कि इसका पानी गर्मी में ठंडा और ठंड में गर्म हो जाता है।
जटाशंकर के जल कुंड में स्नान करने से कई बीमारियां खत्म हो जाती है! ऐसा माना जाता है।
पचमढ़ी में पांच प्राचीन गुफाएं को पांडव गुफाएं कहा जाता है। वनवास के दौरान पांडव यहां रुके थे।
प्रियदर्शनी पॉइंट ये सतपुड़ा पहाड़ियों का सबसे ऊंचा पॉइंट है।
हंडी खो यह सबसे गहरी घाटी है जिसकी गहराई 300 फीट है इसके दोनों और घने जंगल हैं।
चौरागढ़ महादेव पर भगवान शिव की प्रतिमा है। यहां त्रिशूल भेंट करने लोग पहुंचते हैं।
रजत प्रपात या वी फॉल इसकी ऊंचाई 300 फीट है। यहां झरने से गिरता पानी बिल्कुल चांदी की तरह दिखाई देता हैं।
महादेव गुफा 30 मीटर लंबी है यहां सदैव पानी बहता रहता है।
अप्सरा विहार या परी ताल बहुत खूबसूरत ताल है। जहां पर पैदल चलकर जाया जाता है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी की बहुत खूबसूरत जगह। यहां पर टाइगर और कई जानवर देखने को मिलते हैं।
"धूपगढ़" पचमढ़ी की बहुत खूबसूरत जगह जहां से उगता सूरज और डूबता सूरज देखा जाता है।