Kartik Agnihotri       May 26, 2023

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब चीता ‘उदय’ की मौत हो गई। 

 कूनो नेशनल पार्क से चीता प्रेमियों को मायूस करने वाली खबर आई। अब चीता ‘उदय’ की मौत हो गई।

चीता ‘उदय’ साउथ अफ्रीका से लाए चीतों की खेप में शामिल था। करीब 1 माह में भारत में तीन चीतों की मौत हो चुकी हैं। 

इससे पहले नामीबिया से आए 8 चीतों में शामिल मादा चीता ‘साशा’ की 27 मार्च 2023 को मौत हो गई थी।

26 मार्च 2023 को हैदराबाद जू में नर चीता ‘अब्दुल्ला’ की मौत हुई। साउदी प्रिंस ने दो जोड़े शेर और चीते भारत को गिफ्ट किए थे।

प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया-साउथ अफ्रीका से कुल 20 चीते कूनो लाए गए। अब सिर्फ 18 चीते बचे हैं।

कूनो पार्क प्रबंधन के मुताबिक चीता ‘उदय’ सिर झुकाए, सुस्त हालत में लड़खड़ाकर चल रहा था।

चीता एक्सपर्ट चिकित्सकों ने ‘उदय’ को  ट्रेंकुलाइज किया। इलाज शुरू हुआ, लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

चीता ‘उदय’ की मौत की वजह क्या है, सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

कूनो में दूसरे चीता की मौत से कई सवाल भी उठ रहे हैं। भगोड़े चीता ओबान ‘पवन’ को लेकर पार्क प्रबंधन वैसे ही परेशान है।

साउदी प्रिंस के गिफ्टेड इस चीता की हुई हार्ट अटैक से मौत 

Read More