शराब पीते वक्त चीयर्स क्यों बोलते हैं? मतलब जान लीजिए
जब दोस्तों के बीच ड्रिंक्स पार्टी होती है तो शराब के गिलास की सिप लेने से पहले गिलास टकराकर पार्टी में मौजूद लोग 'चीयर्स' बोलते हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है।
Love Gaur
कुछ थ्योरी के मुताबिक इस पीछे की वजह खुद को पूरी तरह से पार्टी में शामिल करना है।
जैसे शराब पीते वक्त हमारी 5 इंद्रियों में से 4 इंद्रियां आंख, नाक, जीभ और त्वचा शामिल होती है, लेकिन कान का इसमें कोई यूज नहीं होता, इसलिए...
गिलास के टकराने से कान को भी इस काम में शामिल करने के लिए ऐसा किया जाता है। इसलिए पार्टी शुरू करने से पहले गिलास टकराने की आवाज निकाली जाती है।
ऐसे में जब गिलास को टकराया जाता है तो जो आवाज निकलती है, इससे आपका पांचवां सेंस भी पार्टी में शामिल हो जाती है।
चीयर्स की बात करें तो इसी शब्द को क्यों बोला जाता है, क्योंकि यह पुराने फ्रेंच वर्ड chiere से मिलकर बना है, जिसका अर्थ सिर होता है और खुशी के लिए इसका यूज किया जाता है।
इसलिए गिलास टकराने के साथ चीयर्स बोला जाता है, जिससे पार्टी में शरीक होने वाले लोग अपनी पांचों इंद्रियों के साथ शामिल हो जाए। और पार्टी को एंजॉय करें।