Tap to Read ➤

जानिए KISS करने के ये फायदे और नुकसान?

अपने प्यार का इजहार करने के लिए अक्सर लोग किस (KISS) करते हैं। लेकिन, किस करने के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी हैं जो आपकी सेहत पर अच्छे और बुरे प्रभाव डालते हैं। तो आइए जानते है किस करने के फायदे और नुकसान?
Deepak Saxena
KISS करने के फायदे
अगर आप अपने आप को फिट रखना चाहते हैं तो किस करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एक मिनट तक ‘किस’ करने में 2 से 6 कैलोरी बर्न होती है।
'किस’ करने के दौरान हमारे शरीर में एड्रेनलिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर भी कम रहता है।
एक रिसर्च में पता लगा कि ‘किस’ करने से महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही ‘किस’ करने से महिलाएं साइटोमेगालोवायरस से बची रहती हैं।
किस करने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कम रहता है। साथ ही किसिंग के दौरान सीरम कोलेस्ट्र्र्रॉल में प्रभावी रूप से सुधार होता है। जिसके कारण इंसान को हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
महिलाओं को किस करने से पीरियड्स में बहुत राहत मिलती है। उनकी रक्त वाहिकाओं के तेजी से फैलने की वजह से शरीर में होने वाली ऐंठन से राहत मिलती है। साथ ही मासिक धर्म के दौरान दर्द कम होता है।
अब आपको बताते हैं किस करने से नुकसान?
किस करने से संक्रमण की बीमारियां फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। क्योकि लार के माध्यम से सूक्ष्म जीवाणु पार्टनर के मुंह के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं। इससे गोनोरिया और हर्पिस जैसी बीमारी हो सकती हैं।
कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स वायरस के इस दौर में बिना सोचे समझे किस करना आपको गंभीर बीमारियों की ओर ले जा सकता है।
मुंह की कैविटी फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इससे आपके दांतों का खतरा बढ़ जाता है।
चुंबन करने से आपको मुंह संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही आपके मुंह में छाले भी हो सकते हैं और ये बच्चों में भी हानिकारक बीमारियों को जन्म दे सकती है।