रायपुर में है भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान को भारतीय क्रिकेट का मक्का कहा जाता है,लेकिन रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम को भारत का सबसे शानदार स्टेडियम माना जाता है।
Dhirendra Giri Goswami
यह क्रिकेट स्टेडियम साल 2003 में बनाकर तैयार हुआ था।
शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 2008 में हुआ था।
यह क्रिकेट स्टेडियम भारत में दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) के बाद देश में दर्शक संख्या के लिहाज से यह दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
इस स्टेडियम का नाम छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी शहीद वीर नारायण सिंह ने नाम से रखा गया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहर के बाहर बसे परसदा नाम के गांव में यह स्थित है।
इस स्टेडियम में कुल 65,000 लोगों के बैठने की सुविधा है। 2010 में यहां पहला मैच खेला गया था।
इस खूबसूरत मैदान में IPL और चैंपियंस लीग ,रणजी ,रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज़ मुकाबले सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं।
IPL 2013 में शानदार आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को बेस्ट पिच का अवार्ड मिला था।
महान क्रिकेटर सुनील गावसकर, कपिल देव, राहुल द्रविड़,सचिन तेंदुलकर समेत जैसे कई दिग्गज इस स्टेडियम की प्रशंसा कर चुके हैं।