Tap to Read ➤
Rajinikanth's Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'थलाइवा'?
आज तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने एक्टर रजनीकांत का जन्मदिन है।
Ankur Sharma
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
आज भले ही रजनीकांत 72 साल के हो गए हों लेकिन उनका अभिनय आज भी जवां है।
एक बस कंडक्टर से एक्टिंग की दुनिया के बेताज बादशाह बने रजनीकांत ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया है।
भले ही आज दौलत-शौहरत उनके कदम चूमती हो लेकिन असल जिंदगी में धरातल से जुड़े इंसान हैं।
सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार रजनीकांत की कुल संपत्ति 430 करोड़ रुपये से अधिक है।
साल 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें 50 करोड़ की वार्षिक आय वाली लिस्ट में 14वां स्थान दिया था।
रजनीकांत साथ ही एक स्कूल भी चलवाते हैं, जिसमें उनकी पत्नी लत्ता हिस्सेदार हैं।
रजनीकांत लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं। उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम और रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी करोड़ों की कार है।
रजनीकांत हर साल अपनी फिल्मों के लिए 50 से 60 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
जानिए युवराज सिंह की नेटवर्थ