Tap to Read ➤

KGF स्टार यश से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप

KGF चैप्टर 1 और KGF चैप्टर 2 से धमाल मचाने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं।
Pallavi Kumari
यश की फिल्म KGF चैप्टर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। आइए आपको KGF के 'रॉकी भाई' से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा था। उनका जन्म कर्नाटक के हासन जिले के एक गांव बूवनहल्ली में हुआ था।
यश के पिता KSRTC और बाद में BMTC में बस ड्राइवर थे। यश मिडिल क्लॉस परिवार से संबंध रखते थे।
अपनी पढ़ाई के बाद, यश बेनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए, जिसे नाटककार बीवी कारंथ ने बनाया था।
यश ने 2016 में अपनी को-एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की थी। शादी बेंगलुरु में एक निजी समारोह में हुई।
यश और राधिका के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा।
2022 तक यश की कुल कुल संपत्ति 52 करोड़ रुपये और वार्षिक आय लगभग 5 करोड़ रुपये थी।
यश के पास मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी, रेंज रोवर इवोक से ऑडी क्यू7, मर्सिडीज जीएलसी 250डी कूपे और कुछ अन्य कारें हैं।
यश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत नंदा गोकुला, उत्तरायण और सिल्ली लल्ली जैसे टेलीविजन शो में भूमिकाओं के साथ की थी।
फिल्म मोगिना मनसु से यश फेमस हुए, जिसके बाद उन्हें मोडालसला, राजधानी, किरातका, जानू, नाटक जैसी कई फिल्मों में देखा गया।