Tap to Read ➤
UP-66 भदोही के बारे में आप जानते हैं?
बहुत कम लोगों को है इस बात की जानकारी
Pravin Kumar Yadav
उत्तर प्रदेश में स्थित भदोही जिले को 'भार राज्य' के शासकों द्वारा अपनी राजधानी बनाया गया था।
अकबर के शासनकाल के दौरान भदोही को इलाहाबाद में शामिल किया गया था।
1750 ईस्वी में भूमि राजस्व बकाया होने के चलते प्रतापगढ़ के राजा प्रताप सिंह ने इसे बनारस के राजा बलवंत सिंह को दे दिया था।
1911 में महाराजा प्रभु नारायण सिंह द्वारा शासित नवनियुक्त रियासत भदोही को बनारस के अधीन शामिल कर लिया गया।
यह जिला काफी समय तक वाराणसी में शामिल रहा बाद में 30 जून 1994 को भदोही नाम से इसे नया जिला बनाया गया।
बाद में बसपा सरकार आने पर पूर्व सीएम मायावती ने इस जिले का नाम संत रविदास नगर रख दिया।
6 दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुनः इस जिले का नाम भदोही रख दिया।
भदोही में सीता समाहित स्थल काफी प्रसिद्ध है यहां पर काफी संख्या में हर साल पर्यटक आते हैं।
भदोही में बनाई जाने वाली कालीन देश ही नहीं विदेशों तक फेमस है।
कालीन निर्माण के लिए ही इस जिले को 'कारपेट सिटी' के नाम से भी जाना जाता है।
Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017
इसे भी देखें