Tap to Read ➤
कौन हैं, Khan Sir जिनके एक पुराने वीडियो पर मचा है बवाल ?
खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। मौजूदा वक्त में पटना में रहते हैं।
Inzamam Wahidi
खान सर का जन्म दिसंबर,1993 को हुआ था। वह बचपन से ही होनहार छात्रों में शुमार किए जाते हैं।
खान सर के पिता एक सेना अधिकारी थे, अब रिटायर हो चुके हैं। माता घरेलू महिला हैं।
खान सर के एक बड़े भाई भी हैं जो सेना में बतौर कमांडो देश की सेवा कर रहे हैं।
खान सर ने NDA परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन एनडीए में उनका चयन नहीं हो पाया था।
खान सर का असली नाम फैज़ल खान है, अनोखे अंदाज़ में पढ़ाते-पढ़ाते वह खान सर के नाम से मशहूर हो गए।
खान सर एक यूट्यूब चैनल Khan GS Research Centre के ज़रिए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाते हैं।
ऑफलाइन भी कोचिंग के ज़रिए भी वह बच्चों को पढ़ाते हैं, एक बार में करीब 2 हज़ार छात्र क्लास अटेंड करते हैं।
खान सर ने जनरल नॉलेज और साइंस की किताबें भी लिखी हैं, उर्दू भाषा में भी उन्होंने पुस्तक लिखी है।
एक वीडियो की वजह से वह विवादों में घिर गए हैं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्ति जताते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
खान सर द्वंद्व समास पढ़ा रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि, "कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनके दो अर्थ होते हैं।
खान सर ने उदाहरण देते हुए कहा कि सुरेश विमान उड़ा रहा था तो इसका एक मतलब होता है।
अगर आप कहें कि अब्दुल विमान उड़ा रहा था तो इसका मतलब होता है अलग बात..."
अशोक कुमार पाण्डे्य ने 4 दिसंबर को पुराना वीडियो शेयर किया था, जिस वजह से खान सर विवादों में घिर गए हैं।
Bihar की बेटियां जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रदेश का नाम
ये भी पढ़ें