Tap to Read ➤

IPL के वो खिलाड़ी जिन्हें हर सीजन की नीलामी में मिला सबसे ज्यादा पैसा

आईपीएल के पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे क्रिकेटर बने,  जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इतना ही नही धोनी इकलौते क्रिकेटर हैं जिनके पीछे सभी टीमें बिड वॉर करती नजर आयी।
महेंद्र सिंह धोनी
साउथ अफ्रीका में खेले गये आईपीएल के दूसरे सीजन में इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ (सीएसके) और केविन पीटरसन (आरसीबी) को सबसे ज्यादा 9.8 करोड़ में खरीदा गया।
IPL के तीसरे सीजन में न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड (केकेआर) और वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) पर जमकर पैसों की बरसात हुई और दोनों को 4.8 करोड़ में खरीदा गया।
गौतम गंभीर
आईपीएल के चौथे सीजन में गौतम गंभीर के लिये केकेआर की टीम ने अपना बैंक अकाउंट खाली कर दिया और 14.9 करोड़ रु में खरीदा।
IPL के 5वें सीजन में रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा पैसा बटोरने वाले खिलाड़ी बनें, जिन्हें सीएसके की टीम ने 12.8 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया।
आईपीएल 2013 में ग्लेन मैक्सवेल सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी बनें जिनके पीछे मुंबई इंडियंस ने जमकर बोली लगाई और 6.3 करोड़ रुपये में खरीदा, हालांकि उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला और वो पंजाब से जुड़ गये।
ग्लेन मैक्सवेल
"IPL 2014 और 2015 के सीजन के दौरान युवराज सिंह नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने जिन्हें आरसीबी की टीम ने 2014 में 14 करोड़ में खरीदा तो वहीं पर दिल्ली ने 2015 में 16 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया।"
IPL 2016 में शेन वॉटसन पर जमकर पैसों की बरसात हुई जिनके पीछे आरसीबी की टीम ने 9.5 करोड़ रुपये खर्च किये।
IPL 2017 और 2018 के सीजन में बेन स्टोक्स पर जमकर पैसे बरसे, जहां 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस ने 14.5 करोड़ रुपये खर्च किये तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2018 में 12.5 करोड़ रुपये देकर खरीदा।
IPL 2019 में जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) और वरुण चक्रवर्ती (पंजाब किंग्स) पर जमकर पैसों की बरसात देखने को मिली जिन्हें 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
IPL 2020 में पैट कमिस पर जमकर पैसों की बरसात हुई जिनके पीछे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 15.5 करोड़ रुपये खर्च किये।
आईपीएल 2021 में क्रिस मॉरिस के पीछे जबरदस्त बिड वॉर देखने को मिली जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
क्रिस मॉरिस
IPL 2022 में सबसे ज्यादा पैसों की बोली लगने के मामले में ईशान किशन ने सभी को पीछे छोड़ दिया जिनके पीछे मुंबई इंडियंस ने अंत तक हार नहीं मानी और 15.25 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे से जोड़ा।
IPL 2022 का शेड्यूल

 Vineet Kumar

Credits
BCCI/Twitter, BCCI/IPL