Tap to Read ➤

5 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के IPL साथी थे, पर आपको शायद ही इसका पता है

रोहित शर्मा काफी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके साथ कई ऐसे खिलाड़ी खेले हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं।
Antriksh Singh
संजय बांगर आईपीएल 2008 में रोहित के साथ डेक्कन फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने रोहित और टीम इंडिया को कोचिंग भी दी।
संजय बांगर आईपीएल 2008 में रोहित के साथ डेक्कन फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने रोहित और टीम इंडिया को कोचिंग भी दी।
वेस्टइंडीज के मौजूदा महान गेंदबाज केमार रोच आईपीएल के 2010 सीजन में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। तब रोहित भी टीम में थे।
वर्ल्ड कप 2011 में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑलराउंडर रोबिन पीटरसन ने आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस से जुड़कर रोहित संग 5 मुकाबले खेले हैं।
T20I में दूसरे सर्वाधिक बड़े स्कोरर मार्टिन गुप्टिल ने रोहित की कप्तानी में आईपीएल डेब्यू किया था। ये आईपीएल 2016 की बात है। गुप्टिल न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज हैं।
क्लिंट मैके ऑस्ट्रेलिया के बॉलर हैं जिनको आईपीएल सीजन 2012 में मुंबई इंडियंस ने चुना था। हालांकि वे रोहित के साथ केवल 2 ही मैच खेल पाए थे।