IPL 2022 : राजस्थान का सामना लखनऊ से, देखें संभावित XI,
आईपीएल सीजन-15 का 20वां मैच राजस्थान राॅयल्स व लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 अंक तालिका में लीग के अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ चाैथे स्थान पर रखा गया है। टीम के 4 अंक हैं।
जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए 143 की स्ट्राइक रेट से 205 रन के साथ ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 14 चौके और 14 छक्के लगाए हैं।
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने 9 की औसत और 5.25 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 अंक तालिका में लीग के अपने 4 मैचों में से 3 जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम के 6 अंक हैं।
क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 135 के स्ट्राइक रेट से 149 रन के साथ शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। केएल राहुल ने भी 129 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं।
अवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने 18 की औसत और 8.65 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए हैं।