Tap to Read ➤

PBKS vs CSK: दोनों 'किंग्स' को चाहिए जीत, संभावित प्लेइंग11, ड्रीम11

आईपीएल के 38वें मैच में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगी। सीएसके ने पिछला मुकाबला धोनी के दम पर जीता था। चेन्नई को दो जीत मिल चुकी हैं। क्या ये टीम अपनी जीत की राह पकड़ेगी? 7 में 4 मैच हार चुके पंजाब को भी जीत की तलाश है
Antriksh Singh
यहां मयंक अग्रवाल और शिखर धवन होंगे। दोनों अनुभवी हैं पर एक जोड़ी के तौर पर शुरुआत देने में विफल रहेंगे। दोनों एक बार फिर नजर आएंगे और इनसे बेहतर की उम्मीदें होंगी।
पंजाब किंग्स- ओपनिंग जोड़ी
इस क्रम पर आएंगे जॉनी बेयरस्टो जिनसे बहुत बेहतरी की उम्मीद है। लियाम लिविंगस्टोन बहुत तूफानी हैं लेकिन उनको लगातार रन करने होंगे। एक और खिलाड़ी जितेश शर्मा यहां पर बढ़िया कर रहे हैं।
मीडिल ऑर्डर-
लोअर मीडिल ऑर्डर-
इस ऑर्डर पर बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे शाहरुख खान को शायद अंतिम मौका मिल सकता है। वर्ना ऋषि धवन कतार में खड़े हैं। कैगिसो रबाडा भी अच्छे हिट कर सकते हैं लेकिन उनसे उम्मीद करना ज्यादती होगी। इसके अलावा नाथन इल्स होंगे। ये भी बहुत उम्मीदें नहीं जगाते हैं।
यहां पर राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा के साथ गेंदबाजी कमजोर दिखती है। केवल रबाडा ही कुछ बॉलर नजर आते हैं लेकिन उनके पास जोड़ीदार की कमी है।
गेंदबाजी-
चेन्नई सुपर किंग्स- ओपनिंग जोड़ी
यहां पर रुतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा के तौर पर एक सक्षम जोड़ी है। लेकिन पंजाब किंग्स की तरह ये भी मिलकर अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं। इनसे एक साथ चलने की उम्मीद होगी।
यहां पर अंबाती रायडु ठीक-ठाक है। शिवम दुबे एक बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं लेकिन धोनी को ऊपरी क्रम पर आकर प्रयोग करना चाहिए। हालांकि इसकी संभावना नहीं है। रवींद्र जडेजा को फॉर्म दिखानी होगी।
मीडिल ऑर्डर-
लोअर मीडिल ऑर्डर
धोनी इस ऑर्डर पर आएंगे जहां उन्होंने अविश्वसनीय ढंग से मुंबई इंडियंस को पिछला मैच हराया था। मिशेल सेंटनर और ड्वेन ब्रावो भी यहां होंगे।
मुकेश चौधरी, महेश तीक्षणा, ड्वेन प्रीटोरियस के तौर पर इस बॉलिंग को बुरा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि मुकेश ने भी फॉर्म दिखाई है। चेन्नई इस मुकाबले में दावेदार के तौर पर उतरने जा रही है।
गेंदबाजी
1 मयंक अग्रवाल, 2 रॉबिन उथप्पा, 3 अंबाती रायुडू, 4 लियाम लिविंगस्टोन 5 शिवम दुबे, 6 एमएस धोनी, 7 मिशेल सेंटनर, 8 ड्वाइन प्रीटोरियस, 9 महेश तीक्षना, 10 मुकेश चौधरी, 11 वैभव अरोड़ा।
 कप्तान: मयंक अग्रवाल, उप-कप्तान: अंबाती रायडू, विकेटकीपर: एमएस धोनी
ड्रीम 11 टीम 1
ड्रीम 11 टीम 2
1 शिखर धवन, 2 रुतुराज गायकवाड़, 3 अंबाती रायुडू, 4 लियाम लिविंगस्टोन, 5 जितेश शर्मा, 6 रवींद्र जडेजा, 7 ड्वेन ब्रावो, 8 राहुल चाहर, 9 नाथन एलिस, 10 ड्वाइन प्रीटोरियस, 11 मुकेश चौधरी। कप्तान: रवींद्र जडेजा, उप-कप्तान: शिखर धवन, विकेटकीपर: जितेश शर्मा।