Tap to Read ➤

MI vs DC: प्लेऑफ के लिए रोमांचक मैच, ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग 11

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला बहुत दिलचस्प है। यहां दिल्ली कैपिटल्स के हारने पर तीसरी टीम आरसीबी के पास मौका होगा और जीतने पर डीसी प्लेऑफ में चली जाएगी। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ रेस से बाहर है।
Antriksh Singh
यहां आपको रोहित शर्मा और ईशान किशन दिखेंगे जिन्होंने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ बड़े टारगेट का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े थे।
मुंबई इंडियंस- ओपनिंग जोड़ी
रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा और टिम डेविड
पिछली बार निचले क्रम पर भेजे गए रमनदीप को ऊपरी क्रम पर आजमा सकते हैं। तिलक वर्मा मीडिल ऑर्डर पर अच्छे रहे हैं और टिम डेविड यहां पर नई सनसनी हैं जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त हार्ड हिटिंग की है।
लोअर मीडिल ऑर्डर
यहां पर पोलार्ड या ट्रिस्टन स्टब और डेवाल्ड ब्रेविस में कोई एक खेल सकता है। ब्रेविस को काफी समय से मौका नहीं मिला है। डेनियम सम्स भी एक तेज बल्लेबाज हैं। इनके बाद संजय यादव, मुरुगन अश्विन और ऋतिक शौकीन में किसी एक को मौका मिल सकता है।
गेंदबाजी
यहां कुमार कार्तिकेय या मयंक मार्कंडेय में किसी एक को मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह के साथ रिले मेरेडिथ होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स- ओपनिंग जोड़ी
अगर पृथ्वी फिट होकर नहीं आते तो यहां डेविड वार्नर के साथ सरफराज खान होंगे जिन्होंने पिछले मैच में केवल 16 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली थी।
मीडिल ऑर्डर
यहां पर मिशेल मार्श होंगे जो धुआंधार हैं। उनके साथ ऋषभ पंत और रॉवमैन पॉवेल होंगे जो बहुत आक्रामक खिलाड़ी हैं। डीसी की सफलता में यह तिकड़ी अहम होगी।
लोअर मीडिल ऑर्डर
यहां ललित यादव, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर होंगे। ये तीनों तेज शॉट्स खेल सकते हैं।
गेंदबाजी
यहां पर कुलदीप यादव अच्छी स्पिन कर रहे हैं। एनरिक नॉर्टजे और मुस्तफिजुर रहमान में कोई एक खेल सकता है। खलील अहमद को मौका मिलेगा और वे बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं।