Tap to Read ➤

पहले मैच में 'कप्तान' धोनी के बिना उतरी CSK तो छा गए ये 10 मीम

IPL 2022 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी के बगैर ही खेलने के लिए उतरी। टीम यह मुकाबला हार भी गई और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पहले मुकाबले को लेकर कई मीम वायरल हो गए।
इस मैच में धोनी ने 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान रविंद्र जडेजा संघर्ष करते हुए नजर आए। वसीम जाफर ने बाहुबली फिल्म के सीन से धोनी की कमान छोड़ने की तुलना की है। इस सीन में बाहुबली अपना राजअधिकार छोड़ देता है।
एक मीम तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ली गई है जहां पर जेठालाल को धोनी फैस के तौर पर दिखाकर बताया जा रहा कैसे इस पिच पर बैटिंग करना मुश्किल था। चेन्नई यहां केवल 131 रन ही बना पाई थी।
धोनी के बारे में आकाश चोपड़ा कई बार कह चुके हैं- 'माही मार रहा है।' धोनी के जौहर दिखाने के बाद सोशल मीडिया पर यह पंच लाइन भी मीम के साथ वायरल हो रही है।
'माही मार रहा है'
मैच के बाद विपक्षी कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी स्वीकार किया है जब तक धोनी क्रीज पर हैं तब तक टेंशन रहती ही है।
Not Finished
रवींद्र जडेजा को कप्तानी सूट नहीं कर पाई है और फैंस ने इसके भी मजे लिए हैं। मीम में धोनी के साथ सीएसके मैनेजमेंट को जडेजा पर हंसते हुए दिखाया है। दरअसल इस मुकाबले में पूरे फीके नजर आए थे।
धोनी के अंडर में जडेजा बहुत बेहतर कर रहे थे और अब जडेजा की कप्तानी में धोनी पुराने टच में लौटने की झलक दिखा रहे हैं। यह मीम भी वायरल हो रही है।
मीम में धोनी के फैंस की खुशी दिखाई जा रही है जिनको चेन्नई सुपर किंग्स की हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनको तो बस धोनी की आतिशी बल्लेबाजी में ही सब सुख मिल जाते हैं।
धोनी के साथ इस मैच में केकेआर के अनुभवी ओपनर अजिंक्य रहाणे भी 44 रन बनाने में कामयाब रहे। दोनों की साथ में मीम भी चल रही है।
रहाणे की आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट की परफॉरमेंस के फर्क पर भी मीम बनाई गयी है।
अगली स्टोरी

 Antriksh Singh

Credits
Twitter, twitter, Twitter