भारतीय राजनीति में कई ऐसी महिला राजनेता हैं, जो केवल अपने राजनीतिक कौशल ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं। मिलिए देश की टॉप 10 खूबसूरत महिला नेताओं से....
Bhavna Pandey
नुसरत जहान
बंगला फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं। बाशीहाट से टीएमसी की इस सांसद की खूबसूरती ऐसी है कि जिधर से ये निकल जाएं तो लोग देखते ही रह जाएं। ये पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं।
मिमी चक्रवर्ती एक्ट्रेस हैं और साथ ही सिंगर और राजनेता भी । जलपाईगुड़ी की रहने वाली 2019 में लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जादवपुर लोकसभा चुनाव से चुनाव लड़ चुकी हैं।
महुआ मोइत्रा भी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। वो सदन में अपने जोश से भरे भाषणों के लिए जानी जाती हैं। लंदन ने 2009 में लंदन में अपनी नौकरी छोड़कर भारत लौट कर राजनीति में एंट्री की थी। खूबसूरत होने के साथ मोइत्रा बहुत कुशल वक्ता भी हैं।
डिंपल यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान सांसद हैं। ससुर मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उनकी संसदीय सीट से डिंपल हाल ही में उपचुनाव जीती हैं। डिंपल बहुत सादगी से रहती हैं लेकिन गजब की खूबसूरत लगती हैं। बोलती हैं तो मानों फूल झड़ते हैं।
अंगूरलता डेका 2015 में भाजपा ज्वाइन की और चुनाव जीता था। अंगूललता का क्षेत्र असम का बटाद्रोबा है। देखने में बेहद खूबसूरत अंगूरलता की एक झलक पाने को लोग बेचैन रहते हैं।
राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना कन्नड़, तेलगु एक्ट्रेस हैं। 2003 में एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली राम्या अब एक नेता हैं। 2012 में कांग्रेस ज्वाइन की और 2013 में मंडी उपचुनाव जीती थीं। 2014 में लोकसभा चुनाव हार गई। 2017 में कांग्रेस की सोशल मीडिया विंग और डिजिटल टीम संभाल रही हैं।
नवनीत रवि राणा एक्ट्रेस हैं। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। पिछले दिनों नवनीत कौर काफी सुर्खियों में रहीं, क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी जिसके बाद उन्हें उनके विधायक पति के साथ 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया था और मई में कोर्ट से जमानत मिली थी।
गुल पनाग मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। आर्मी के रिटायर्ड लिफ्टिनेंटस जरनल की बेटी गुल ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर गुल 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगड़ के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
कांग्रेस नेता अलका लांबा छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। अलका लांबा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की पूर्व महासचिव रहीं। अलका ने 2013 दिसंबर में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 2015 में दिल्ली की चांदनी चौक से चुनाव जीत कर विधायक बनी। वर्तमान समय में कांग्रेस की प्रभावशाली प्रवक्ता हैं ।
काजल निषाद हिंदी और भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर की कैम्पियरगंज सीट से टिकट दिया था। 2012 में काजल ने राजनीति में कदम रखा था और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं, 2021 में काजल ने सपा ज्वाइन की थी।