Antriksh Singh       Feb 03, 2023

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।  

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार चौथी टी-20 सीरीज अपने नाम किया। 

न्यूजीलैंड को तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने 168 रन से हराया। 

भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।

टी-20 इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। 

इससे पहले साल 2018 में भारत ने आयरलैंड को 148 रन से हराया था। 

आइए डालते हैं तीनों फॉर्मेट में भारत की सबसे बड़ी जीत पर एक नजर।

विराट कोहली की कप्तानी में साल 2021 में भारत ने टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया था।

साल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी भारत ने श्रीलंका को वनडे में 317 रनों से मात दी थी। 

जबकि टी-20 में पंड्या की कप्तानी में टीम को 168 रनों से जीत मिली है।