Tap to Read ➤

Officer Couple : 1987 में जन्‍मे, 2011 में बने IAS, अब एक साथ DM

IAS पति-पत्‍नी सिद्धार्थ सिहाग और रुक्‍मणी रियार की जिंदगी में कई समानताएं हैं।
Vishwanath Saini
जन्‍म से लेकर वर्तमान पोस्टिंग तक दोनों की जिंदगी में बहुत कुछ एक साथ एक जैसा हुआ।
आईएएस सिद्धार्थ सिहाग और रुक्‍मणी रियार का जन्म एक ही साल 1987 में हुआ।
20 जनवरी 1987 को जन्‍मे IAS सिद्धार्थ सिहाग का होम टाउन हरियाणा का पंचकुला है।
12 जून 1987 को जन्‍मी आईएएस रुक्‍मणी रियार का होम टाउन पंजाब का होशियारपुर है।
सिद्धार्थ सिहाग और रुक्‍मणी रियार दोनों ही राजस्‍थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं।
सिद्धार्थ सिहाग और रुक्‍मणी रियार ने यूपीएससी की सिविल सेवा 2011 एक साथ पास की थी।
यूपीएसएसी में रुक्‍मणी रियार ने AIR 2 हासिल की थी।
यूपीएसएसी में रुक्‍मणी रियार ने AIR 2 हासिल की थी।
राजस्‍थान सरकार ने जनवरी 2022 में आईएएस अधिकारियों को तबादला सूची जारी की।
उस तबादला सूची में पति पत्‍नी आईएएस रुक्‍मणी और सिद्धार्थ को एक साथ जिला कलेक्‍टर बनाया गया।
सिद्धार्थ सिहाग चूरू जिला कलेक्‍टर बने।
रुक्‍मणी रियार श्रीगंगानगर जिला कलेक्‍टर बनीं।
हाल ही अक्‍टूबर 2022 को राजस्‍थान कैडर में फिर आईएएस के तबादले हुए।
इस बार के तबादले में रुक्‍मणी रियार को श्रीगंगानगर के पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ का जिला कलेक्‍टर बनाया गया।
हनुमानगढ़ जिला चूरू का भी पड़ोसी है। ऐसे में पास पास लगते दो जिलों की कमान पति पत्‍नी के हाथ में है।
अब नवंबर में रुक्‍मणी रियार और सिद्धार्थ सिहाग को एक साथ अवार्ड भी मिला है।
रुक्‍मणी रियार को गंगनगर सिंचाई कम्‍प्‍यूटराइजेशन प्रोजेक्‍ट के लिए ई- गवर्नेंस अवार्ड मिला है।
इधर, सिद्धार्थ सिहाग को राजस्व अदालतों के कामकाज में सुधार लाने के उद्देश्य से उनके विचारों के लिए सम्मानित किया गया।