Tap to Read ➤
राम मंदिर का काम कहां तक पहुंचा, कैसी होगी राम लला की मूर्ति?
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
Pallavi Kumari
अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 45 प्रतिशत हो चुका है।
चंपत राय ने कहा पिलर, बीम के ऊपर छत का काम लगभग अक्टूबर में खत्म हो जाएगा।
चंपत राय ने बताया, 2023 में ग्राउंड फ्लोर का काम हो जाएगा।
राम मंदिर के गर्भ गृह की दीवारें पूरी हो चुकी हैं। अक्टूबर 2023 तक पहले तल का निर्माण भी हो जाएगा।
चंपत राय ने कहा, खंभों और दीवारों पर करीब 7000 मूर्तियां बननी है उसके लिए मूर्तिकार ढूंढें जा रहे हैं।
चंपत राय ने कहा कि विद्वानों का विचार है कि राम लला की मूर्ति खड़ी होनी चाहिए।
राम लला की मूर्ति लगभग 5.5 फीट की होगा।
भगवान राम के जीवन के 100 प्रसंग पत्थरों में उभारे जाएंगे।
चंपत राय ने कहा, चारो ओर बनने वाले परकोटा की खुदाई शुरू हो गई है। चार कोने पर चार मंदिर होंगे।
चंपत राय ने कहा, 1 जनवरी से 2024 के बीच कभी भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है।