Tap to Read ➤
भारत-पाकिस्तान के पास कितने परमाणु बम?
भारत पर न्यूक्लियर हमले की थी तैयारी, पाकिस्तान के पास कितने एटम बम?
Abhijat Shekhar Azad
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अपनी किताब में दावा किया है, कि पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला करने वाला था
भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया था, जिससे पाकिस्तान बौखला गया था
माइक पोंपियो का दावा है कि इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान जंग के मुहाने पर आ गए थे
उन्होंने लिखा है, कि दुनिया को यह नहीं पता है कि भारत और पाकिस्तान फरवरी 2019 में परमाणु युद्ध के कितने करीब आ गए थे
भारत के अल्टीमेटम के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ना पड़ा था और अमेरिका ने सुषणा स्वराज से बात दी थी
सुषमा स्वराज ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान भारत के हवाई हमले के बाद परमाणु अटैक की तैयारी कर रहा है
जिसके बाद भारत ने भी जवाबी हमले के लिए अपनी तैयारियों को काफी तेज कर दिया था, जिसके बाद अमेरिका एक्टिव हो गया
किताब में दावा किया गया है, कि अमेरिका ने इस तनाव को फौरन कम करने के लिए जोरदार पहल की, जिससे तनाव कम करने में सफलता मिली
पाकिस्तान में परमाणु बम बनाने का जनक बदनाम वैज्ञानिक एक्यू खान को दिया जाता है
अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों की संस्था एफएएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु बम है
एफएएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास 165 और भारत के पास 160 परमाणु बम हैं।
चांद पर पृथ्वी का उदय देखिए