Tap to Read ➤

दिल की बीमारी से बचाए अंडा

एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है कि अंडे में कुछ ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो दिल की सेहत को दुरुस्त रखते हैं।
Rajeev Singh
अंडे से बनने वाली डिशेज खाना लोग खूब पसंद करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि अंडा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाता है जो कि दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं होता।
लेकिन एक नई स्टडी ने इससे उलट दावा किया है कि अंडा दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

Your browser doesn't support HTML5 video.

रिसर्चरों का कहना है कि एक अंडा रोज खाने से दिल की बीमारी का रिस्क कम हो सकता है।
Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017
Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017
चीन में हुए इस रिसर्च में 4778 लोगों पर स्टडी की गई। जिन लोगों ने अंडे रेगुरल खाए उनके खून में गुड लिपोप्रोटीन मिला।
गुड लिपोप्रोटीन खून की नलियों से कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है।
खून की नलियों में कोलेस्ट्रॉल साफ होने से ब्लॉकेज नहीं होता जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
स्टडी में यह भी पाया गया कि जिन लोगों ने कम अंडे खाए थे उनके खून में दिल की बीमारी पैदा करने वाली चीजें ज्यादा थीं।
इससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि रेगुलर अंडा खाने से दिल की बीमारी के खिलाफ सुरक्षा मिलती है।
रिसर्चरों का कहना है कि इस मामले में अभी और स्टडी की जरूरत है।
वैसे चीन का स्वास्थ्य विभाग लोगों से एक अंडा रोज खाने को कहता है।
तो हमलोग भी क्यों न, संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे।
ये भी जान लीजिए