Vishwanath Saini       May 31, 2023

Divya Tanwar: 22 की उम्र में IPS, 23 में IAS, मां ने मजदूरी करके पढ़ाया 

Image Source-Divya Tanwar Official Instagram

हरियाणा की दिव्‍या तंवर कामयाबी व संघर्ष की मिसाल है। 

दिव्‍या का जन्‍म 9 मार्च 2000 को साधारण परिवार में हुआ। 

दिव्‍या तंवर ने यूपीएससी 2021 में 438वीं रैंक पाई थी।

तब दिव्‍या का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ था। 

आईपीएस बनीं तब दिव्‍या की उम्र 22 साल की थी।  

यह दिव्‍या तंवर का यूपीएससी में पहला प्रयास था।

अब 23 की उम्र में दिव्‍या तंवर आईएएस बन गई हैं। 

दूसरे प्रयास में दिव्‍या ने यूपीएससी 2022 में 105वीं रैंक पाई है। 

दिव्‍या हिंदी माध्‍यम के अभ्‍यथिर्यों में टॉपर रही है। 

दिव्‍या तंवर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में निंबी गांव की है। 

दिव्‍या तंवर ने नवोदय विद्यालय महेंद्रगढ़ से पढ़ाई  की है। 

महेंद्रगढ़ के राजकीय  महिला कॉलेज से दिव्‍या ने बीएससी की।

दिव्‍या तंवर के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। 

साल 2011 में दिव्‍या के  पिता भरत सिंह का निधन हो गया था।

पिता की मौत के बाद मां बबीता ने मजदूरी करके बेटी को पढ़ाया। 

दिव्‍या की छोटी बहन का नाम तनीषा व भाई का नाम साहिल है।

आर्थिक तंगी के कारण यूपीएससी की कोचिंग भी नहीं ले सकी।

Divya Tanwar: पिता की मौत के बाद UPSC क्रैक कर बनीं Youngest IPS Officer

अगली गैलरी

Click Here