Inzamam Wahidi       Apr 11, 2023

Dinesh Kirola Trader: यह फौजी बना स्‍टॉक मार्केट का 'Big Bull'

Image Source-Dinesh Kirola Facebook

शेयर मार्केट में पैसा तो हर कोई लगाता है, मगर दिनेश किरोला की कहानी हटकर है।

दिनेश किरोला कभी भारतीय फौजी हुआ करता था। अब शेयर मार्केट का 'बिग बुल' है।

दिनेश किरोला फौजी की नौकरी छोड़कर पूरी तरह शेयर मार्केट का ट्रेडर बन गया है। 

दिनेश अभी महज साढ़े 22 साल का है। फौज से शेयर मार्केट का सफर रोचक है।

दिनेश किरोला ने महज चार माह में शेयर मार्केट से डेढ़ करोड़ रुपए की कमाई की है। 

डेढ़ करोड़ कमाने से पहले दिनेश किरोला ने शेयर मार्केट में 40 लाख रुपए गंवाए हैं। 

दिनेश किरोला मूलरूप से उत्‍तराखंड के अलमोड़ा जिले के एक गांव का रहने वाला है।

क्रॉस कंट्री दौड़ में दौड़ में नेशनल लेवल का एथलीट रह चुका है। मेडल भी जीते हैं। 

दिनेश किरोला ने खेल कोटे से साल 2018 में भारतीय सेना में ज्‍वाइन की थी।

भारतीय सेना में ट्रेन‍िंग के बाद दिनेश को बारामूला सेक्‍टर में LOC पर तैनाती मिली।

इसी दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो देख दिनेश ने शेयर मार्केट में ट्रे‍डिंग शुरू की। 

अपनी तनख्‍वाह, बैंक लोन व दोस्‍तों से उधार लेकर शेयर मार्केट में 40 लाख गंवाए। 

फिर सेना की नौकरी छोड़ साढ़े तीन लाख से डेढ़ करोड़ रुपए की कमाई की।

अब दिनेश ट्रेडर के साथ-साथ यूट्यूब भी है। स्‍टॉक बर्नर नाम से चैनल चलाता है।

IPS अंकिता शर्मा की दिनचर्या क्‍या रहती है?

अगली गैलरी

Click Here